गुरुवार, 2 मई 2013

लक्षमिन

लक्षमिन 

सात-आठ महीने पहले मेरे पति की पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के अंदरूनी इलाके मे हो गयी है.खूब बड़े बड़े विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधों के बीच मैं अपना मन लगाने की कोशिश करती रहती हूँ.धीरे घरो मे काम करने वाली बाईयों के जरिये यहाँ के लोगो रहन सहन इत्यादि से भी परिचय हो रहा है.महिलायें बहुत मेहनती और शारीरिक रूप से मजबूत दिखती हैं.मर्द वैसे ही सारे जहाँ  की तरह बेदर्द.....आलसी और शराबखोर.बहु-विवाह औरत-मर्द दोनों मे प्रचलित है.बहुत आराम से साथी बदलतीं हैं महिलायें.मेरे घर एक प्यारी सी तीखे नाक-नक्श वाली लड़की काम करने आती है,लक्षमिन.उसका एक पाँच साल का बेटा भी है,उसकी कमनीयता देख लगता नहीं है की वो इतने बड़े बच्चे की माँ होगी.कलाइयाँ चूड़ियों से और मांग सिंदूर से भरी हुई.खुशमिजाज और ईमानदार.धीरे धीरे मुझे पता चला वो छोड़ी हुई औरत है,मैंने इसका मतलब पूछा पता चला पति ने दूसरी कर ली है,सो बेटे को ले अलग रहती है.अपना कमाती है.मेरे घर एक बुड्डा सा माली कम करने आता था,लक्षमीन ने बताया की एक दिन वह उसका पीछा करते हुए उसके घर पहुँच गया था.....अपने कुछ भद्दे प्रस्ताव के साथ.मैं सिहर गयी,पर उसे ऐसे  लोगो से निपटना आता था.उसने बताया की दीदी इसी लिए मैं सिंदूर-चूड़ी धारण की रहती हूँ ताकि लोग मुझे  एकाकी औरत न समझे.कभी बोलती दीदी रात कितनी लंबी होती है....कभी अपने मोबाइल पर आए अंग्रेजी मे आए एसएमएस पदने बोलती,मैं पदती आई लव यू ,किसने भेजा लक्षमीन?वह शरमा जाती. जाहिर था उसका मन,शरीर और दिमाग भटक रहा था...।
पति बड़े घर और जमीन का मालिक था.उस पर उसके जमीन के नीचे कोयला होने के कारण मुआवजा  भी भरपूर मिला था.आए दिन लक्षमिन छुट्टी लेती रहती तब पता चला की उसने पति पर केस ठोक रखा था,दूसरी शादी करने पर.जज को उस से पूरी हमदर्दी  थीऔर बिना वकील अपना केस लड़ने की उसे इजाजत थी.
नयी नयी तारीख पड़ती रहती....उसका पति को अदालत का चक्कर बेवजह लगने लगा,उसपेर हरजाना  देने की दबाव बदने लगा तो उसके व्यवहार मे बदलाव आने लगे.लक्षमिन बता रही थी की एक लड़का है.....जो उसे बहुत प्यार करता है.दिन भर वह काम छोड़ छोड़ उस से बातें करती.शायद  घर पर भी आता था उसके.वह बताती की बहुत से और लोग उस से रिश्ते को को तैयार हैं.पर अधिकतर शादीशुदा है.वह बताती की यदि वह किसी और से शादी करेगी,या उसके घर मे बैठेगी , तो बेटा को उसके पिता के पास ही हमेशा के लिए चले जाना होगा..बेटे को साथ रखने की लालच मे वह दूसरी शादी को ले ऊहा- पोह वाली स्थिति से गुजर रही थी.उसका पति भी फिर से डोरे डालना शुरू कर दिया .बेचारी लक्षमिन अपने दिल से कई स्तरों पर लड़ रही थी।
  इसी बीच एक घटना घट गयी.उसकी सहेली गीता जो दो बच्चो की माँ थी,बेटी तो कुछ 11-12 साल की थी,किसी दूसरे के साथ गायब हो गयी.वह भी छोड़ी हुई थी पर लक्षमिन की तुलना मे ज्यादा छमक-छल्लो थी.हर दिन किसी बाइक के पीछे बैठी दिखती थी.साज-सज्जा भी भड़कीला .हाँ तो गायब हो गयी,नियम अनुसार उसके बच्चो का पिता अपने दोनों बच्चो को ले कर चला गया क्यूँ कि उस तक खबर पहुँच ही चुकी थी.3-4 महीने के बाद मरियल सी गीता लक्षमिन  के साथ  दरवाजे पर खड़ी थी.भवरा रस पी उड़ चुका था. लगाया काम छूट चुका था.बच्चे जिनहे छोड़ वह अपने सुख कि खातिर भागी थी देख कर मुह मोड लिया था.कमजोर आकर्षण- विहीन गीता कि बेबसी पर द्या आ गयी.लूटी-पिटी सी मुह लटकाई बेचारी.ज़िंदगी के सिरे को डुंडती।
  लक्षमिन ने उसे अपने घर मे सहारा दे रखा था.अब वह फिर से विचार करने लगी अपने जीवन के फैसले पर.नए नए छोकरो से अब बचने लगी,गीता का हश्र  देख चुकी थी.एक दिन बता  रही थी कि उसे अपना पति कभी पसंद नहीं था ,पर दीदी एक दिन उसने मुझे मंदिर का प्रसाद खिलाया उसके बाद वह मुझे भाने laga. जरूर कुछ जादू-मंत्र कर दिया था उस मे.मुझे बरसो पहले पदी हुई "जंगली बूटी" कहानी  याद आ गयी.भोली लक्षमिन ने केस वापस ले लिया ,हरजाने के तौर पर उसका पति कुछ रुरुपये दे दिये.उसका पति कानूनी तौर पर तलाक ले लेने के लिए दबाव बना रहा था.पर अब वो तलाक नहीं लेना चाहती थी.वही....पुराना  फंडा "भला है बुरा है जैसा भी है मेरा पति मेरा देवता है " बेचारी जो अपने बच्चे के चलते शादी नहीं करना चाहती थी अब उसे उसके पिता के पास भेजने लगी.बोलती,दीदी मैं तो गरीब हूँ ,अपने बच्चे को सब सुख नहीं दे पाऊँगी .अपने बाप के पास आता जाता रहेगा तो हिल मिल जाएगा.मै कभी दूसरा मर्द नहीं करूंगी.....नहीं तो गीता की तरह मेरा बेटा भी मुझसे दूर हो जाएगा............।
  माँ किसी प्रांत मे हो,शहर या जंगल में हो.......दिल वही रहता है।

मंगलवार, 30 अप्रैल 2013

लघु कथा - - 1 कृतघ्न,एहसास,सुनी -सुनाई ,बदला -चित्र कथा

एहसास

   
    शुक्ला जी अपने समय में बहुत चुस्त और फुर्तीले हुआ करते थे.किसी भी तरह का कोई अटका काम हो ,लटका काम हो.....वे बड़ी चतुराई से निकाल लिया करते थे.अपना काम तो बड़ी होशियारी से करते ही थे,बच्चो के बड़े होने पर उनकी गृहस्थी के उलझनों को भी सुलझाते रहते थे.ऐसे बहुतेरे मौके आते थे जब उनके बच्चो के काम अटक जाते थे कभी बैंक मे तो कभी पोस्ट ऑफिस मे.कभी किसी सरकारी दफ्तर मे तो कभी घर-जमीनी काम.सभी उलझनों को बड़े मनोयोग से सुलझाते.उनके बच्चे उनके कायल थे.धीरे धीरे उन्हे लगने लगा कि बहुत दिनो से किसी बच्चे का कोई मामला उन्हे अटका-लटका नहीं दिख रहा है,उत्सुकता वश वे खोद खोद उनसे पूछते रहते कि कोई काम तो नहीं...।
तभी बातचीत के दौरान पता चला बेटे कि किसी क्रेडिट कार्ड कंपनी से कुछ गलत बिलिंग का लफड़ा चल रहा है,उन्हे लगा अब तो मुझे बताएगा ही बेटा,मेरे बिना कैसे सुलझेगा ये मामला.कुछ दिन गुजर गए तो खुद बेटे से पूछा बताओ मामला क्या है....डीटेल दो...तुम से ये सब होने -जाने वाला नहीं,मुझे करने दो.बेटे ने कहा हो जाएगा पापा,होते रहता है ये सब.हूँ .....करो मालूम तो है नहीं कैसे करना है.....फिर मुझे मत कहना.बेचैनी बदती जा रही थी.....मेरे बिना...मेरे बिना.....घर के काम मेरे बिना ...कैसे हो सकता है...फिर एक दिन बेटे ने सूचना दी पापा क्रेडिट कार्ड वालों ने अपनी गलती मान ली,मामला सुलझ गया.शुक्ला जी पता नहीं खुश नहीं हो पाये,मेरे बिना ,ये बात चुभ रही थी.......।
सच मुच मैं बुड्डा हो गया...।
सच बुड्डे होने का एहसास मनोबल तोड़ देता है.






कृतघ्न


कृतघ्न
"माँ तुम इतनी देर कहाँ रह गयी थी ?देखो पापा इतनी देर से गों गों क्या कह रहें है,शायद उन्हें टॉयलेट जाना था और अब तो पायजामा भी गीली कर दी है।"
" मारे बदबू के नाक फटा जा रहा है और तुमने कौन वाली दवाई देने कहा था मैं भूल ही गया। जल्दी से रसोई में जाओ बेचारी रीमा अकेली परेशान हो रही है इतने लोगो के खाना बनाने में।"
माँ क्या बताती कि अत्यधिक थकान,मशक्कत और उम्र के तकाजा के कारण मंदिर में बेहोश हो गिर गयी थी ,वरना २०-२५ दिन पहले लकवा ग्रस्त पति को वह खुद अनजानों के बीच नहीं छोड़ती जिन्हे समझ न आ रहा हो कि बीमार पिता क्या बोल रहें हैं।
वह एकटक देखती रह गयी कि उसका बेटा यूं ही कैसे २९ वर्ष का हो गया।






सुनी -सुनाई 
आज मैं "दुल्हन "नामक एक श्रृंगार स्टोर में चूड़ी -बिंदी इत्यादि खरीदने गयी। सेल्स गर्ल दिखाने लगी ,वहीँ दुकान की मालकिन जो काउंटर बैठी किसी दूसरी महिला से ऊँचे स्वर में अपनी बहू की शिकायत कर रही थी- मैंने तो साफ कह रखा है कि मायके वालों से कोई सम्बन्ध न रखो ,जब तक तुम्हारे घरवाले तयशुदा रकम की अदायगी न कर दें। तब दूसरी ने कहा कि यदि दहेज़ केस में फंसा दिया तो ?तो दुकानवाली ने कहा कि मैंने घर के सारे चार्जिंग पॉइंट बिगाड़ दिए हैं ताकि वह मोबाइल चार्ज न कर सके और किसी से बाते नहीं कर सके। रोज दिन दुकान आते वक़्त उसे रसोई में ताले में बंद कर आती हूँ ,उसके बाप की सारी हेकड़ी निकाल दूंगी मुझसे मक्कारी करेगा। ..........
मुझसे अब और बर्दास्त नहीं हुआ मैं दुल्हन श्रृंगार स्टोर से बिना कुछ लिए निकल गयी। — feeling bad.






बदला -चित्र कथा
ये कहानी बहुत पुरानी है। ऐन फेरों के पहले शादी के मंडप से सैकड़ो लोगो के बीच से रणजीत ने पारिवारिक पुरानी रंजिश का बदला लिया था। दुल्हन बनी बानी को उठा कर उसे अपनी पुरानी हवेली के कमरे के पलंग पर पटकते हुए कहा कि वह जल्द ही अपनी जीत का जश्न मनाने का इंतेजाम कर आता है ,फिर सोचेंगे कि बानी के साथ क्या करना है। बन्दूक से गोली दागता वह ख़ुशी से झूम रहा था कि उसने अपने पुरखो के अपमान का बदला ले लिया .बानी पलंग पर बैठे अपने किस्मत को कोस रही थी कि क्या से क्या हो गया। तभी एक बूढ़ा सा व्यक्ति पलंग के पास आया ,बानी डर से सिमट गयी। उसने कहा,डरो मत मैं रणजीत का दादा हूँ ,मैं माफ़ी चाहता हूँ कि मेरे पोते ने ऐसा किया। तुम ये लिफाफा पकड़ो इनमे कुछ रुपयें हैं जो तुम्हारे काम आयेंगे और जल्दी से अपने घर लौट जाओ। मैं नहीं चाहता हूँ कि ये कहानी पीढ़ी दर पीढ़ी दुहराई जायी। मेरी बेटी तो हमेशा के लिए चली गयी पर मैं नहीं चाहूंगा हूँ कि दुश्मन को भी ऐसी पीड़ा से गुजरनी पड़े।

बदला  -चित्र कथा 
ये कहानी बहुत पुरानी है। ऐन फेरों के पहले शादी के मंडप से सैकड़ो लोगो के बीच से रणजीत ने  पारिवारिक  पुरानी रंजिश  का  बदला लिया था। दुल्हन बनी  बानी  को  उठा  कर उसे  अपनी पुरानी हवेली  के कमरे के  पलंग पर पटकते हुए  कहा कि  वह  जल्द  ही अपनी जीत का जश्न मनाने का इंतेजाम कर आता है ,फिर  सोचेंगे कि  बानी के साथ क्या करना  है। बन्दूक से गोली दागता वह ख़ुशी  से झूम  रहा था कि  उसने अपने पुरखो  के अपमान  का बदला  ले  लिया ,जब  उसके घर की कोई बेटी बानी के घर के किसी लड़के साथ गायब हो गयी थी। बानी पलंग पर बैठे अपने किस्मत को कोस रही थी कि क्या से क्या हो गया। तभी एक बूढ़ा सा व्यक्ति पलंग के पास आया ,बानी डर से सिमट गयी। उसने कहा,डरो मत मैं रणजीत का दादा हूँ ,मैं माफ़ी चाहता हूँ कि मेरे पोते ने ऐसा किया। तुम ये लिफाफा पकड़ो इनमे कुछ रुपयें हैं जो तुम्हारे काम आयेंगे और जल्दी से अपने घर लौट जाओ। मैं नहीं चाहता हूँ कि ये कहानी पीढ़ी दर पीढ़ी दुहराई जायी। मेरी बेटी तो हमेशा के लिए चली  गयी पर मैं नहीं  चाहूंगा हूँ कि दुश्मन को भी ऐसी  पीड़ा  से गुजरनी पड़े।








कोयला खदान 


छत्तीसगढ़ की धरती बड़ी ही समृद्ध है। एक तरफ तो घने जंगलों की सघनता तो दूसरी तरफ गर्भ में काला हीरा कोयले की प्रचुरता। पारो अपने पति और कुछ अन्य लोगो के साथ बांसवाड़ा ,राजस्थान से कोरबा  काम करने कुछ ३-४ साल पहले आयी थी। पहले वह भी काम करती थी पर एक बच्चा हो जाने के बाद वह मजदूरी छोड़ घर सँभालने लगी। अक्सर मन नहीं लगने पर वह बच्चे को गोदी में ले कर खदान में आ जाती और एक तरफ ढेरी पर बैठ काम करती औरतों से बतियाती। खदान में कोयले की निकासी के चलते काली धूल उड़ती रहती ,बड़े बड़े डोजर डम्फर चलते तो नीला आसमान काला हो जाता। धरती के अत्यधिक दोहन से पर्यावरण की सारी व्य़ाख्या यहाँ दम तोड़े रहती है। आज पारो पूरी सज धज के साथ आयी थी ,गले में सोने की पानी चढ़ी माला ,पैरो में पायल ,नयी लाल चूड़ियाँ ,गहरे बैगनी लहगा और होठों पर लाली भी थी। सोचा था पति काम कर ख़तम कर ले तो कोरबा सिनेमा देखने जाउंगी। कोई पेड़ -छावं तो था नहीं गमछी से ही छाया कर रही थी तभी खदान में दूर कहीं ब्लास्टिंग कर कोयला तोडा गया और धूल की आंधी ऐसी चली कि लगा पारो का काजल सर्वस्य फैल गया। उसने मोबाइल से अपने पति को रिंग किया , तभी उसने जो देखा वह खदान की आम घटना थी, उसका पति एक विशालकाय डम्फर के भीमकाय चक्कों तले पिस कर पापड़ हो चुका था। धूल इतनी घनेरी थी कि पास आ गयी डम्फर उसे दिखाई नहीं दिया और ब्लास्टिंग के शोर में सुनाई भी नहीं दिया। बस एक हाथ बाहर था और  मुठ्ठी में मोबाइल बजे जा रहा था 























कोयला खदान 

बेटी की विदाई- एक व्यंग्य

                           





लड़की की बस अभी विदाई  हुई ही थी,लड़की की माँ दहाड़े  मार,रो रो कर आसमान-पाताल एक करने लगी.वहाँ उपस्थित सभी की आखें नम होने लगी.रोते हुए वे उच्च स्वर मे क्रंदन करते हुए बेटी के जाने का गम का भी बखान कर रहीं थी.सुबह उठते अब मुझे और इनको चाय का प्याला कौन पकड़ाएगा ...... मेरी पूजा की थाली कौन सजायेगा,कौन अपने बाबू जी को कपड़े इस्तरी कर देगा......ऊं ऊँ.....कौन मेरी  नाश्ते की प्लेट सामने रखेगा....अब कैसे मेरी गृहस्थी  चलेगी रे !मुन्निया तेरे बिना????कौन छोटे भाई को स्कूल के लिए तैयार करेगा,अररे कौन खोलेगा रे मुन्निया दिन भर घर का दरवाजा.छाती पीटते हुए माँ बेटी के बियोग मे कह रहीं थी कैसे बनेगी अब रसोई ,कौन गमलों को पानी देगा,साफ सफाई घर कि कैसे होगी  ....... .हीरा सी बेटी मेरी चली गयी अब रात मे कौन हमारे पैर दबाएगा.....…

    स्वर शनै शनै बढ़ रहा था.......मैं सोचने को मजबूर हो गयी कि यदि हजार दो हजार मे एक महरी रख दी जाये तो शायद बेटी  की विदाई का  गम नहीं सालेगा।